Jabalpur PWD Karmachari Ke Ghar Me Sex Racket : PWD कर्मचारी के घर में सजता था जिस्म का बाजार! किराये के साथ अवैध कमाई में भी था हिस्सेदार, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा
जबलपुर के सुहागी क्षेत्र में पकड़े गए सेक्स रैकेट मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि यह रैकेट PWD कर्मचारी के मकान से संचालित हो रहा था। पुलिस ने कर्मचारी को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।
Jabalpur PWD Karmachari Ke Ghar Me Sex Racket
- सेक्स रैकेट मामले में सरकारी कर्मचारी की संलिप्तता का खुलासा।
- पुलिस ने PWD कर्मचारी को आरोपी बनाकर किया गिरफ्तार।
- रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस।
जबलपुर :Jabalpur PWD Karmachari Ke Ghar Me Sex Racket : मध्य प्रदेश के जबलपुर के सुहागी क्षेत्र में पकड़े गए सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आधारताल थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि यह पूरा रैकेट लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के मकान में संचालित किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने संबंधित PWD कर्मचारी को भी मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
PWD कर्मचारी के मकान में सेक्स रैकेट
Suhagi Jabalpur News पुलिस की जाँच में यह साफ हुआ है कि PWD कर्मचारी निमेष विनोदिया के मकान में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। इतना ही नहीं, जांच में यह बात भी सामने आई कि इस काम से होने वाली अवैध कमाई में मकान मालिक यानी PWD कर्मचारी की भी सीधी हिस्सेदारी रहती थी।
2 महिलाओं सहित कुल 8 आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur Prostitution Case आधारताल थाना पुलिस द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई में अब तक 2 महिलाओं सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने PWD कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर
- Aaj Ka Rashifal13 July 2026 : मेष से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम

Facebook


