Jabalpur Rani Durgavati College: मध्यप्रदेश अजब है बिल्कुल गजब है..! इस नामी विश्वविद्यालय में बिना कॉपी जांचे छात्रा को कर दिया फेल, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Ads

Jabalpur Rani Durgavati College: जबलपुर: मध्यप्रदेस के जबलपुर स्थित Rani Durgavati Vishwavidyalaya (RDVV) में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 08:07 PM IST

jabalpur news/ image source: ibc24 file image

HIGHLIGHTS
  • RDVV में कॉपी जांच में लापरवाही
  • छात्रा को बिना जांच फेल किया कॉपी
  • निकलवाने पर खुला मामला

Jabalpur Rani Durgavati College: जबलपुर: मध्यप्रदेस के जबलपुर स्थित Rani Durgavati Vishwavidyalaya (RDVV) में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका को ठीक से जांचे बिना ही उसे फेल घोषित कर दिया गया, जिससे विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Jabalpur News: सही तरीके से मूल्यांकन ही नहीं किया गया था

मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित छात्रा ने अपनी कॉपी निकलवाई और उसे दोबारा देखा। कॉपी देखने पर पता चला कि कई उत्तरों का सही तरीके से मूल्यांकन ही नहीं किया गया था। इस खुलासे के बाद छात्रा और अन्य छात्रों में नाराजगी बढ़ गई और मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

NSUI ने विश्वविद्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया

इस घटना के विरोध में NSUI ने विश्वविद्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला किस विश्वविद्यालय का है?

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का।

क्या लापरवाही सामने आई?

बिना जांचे फेल करने का आरोप।

मामला कैसे खुला?

छात्रा ने कॉपी निकलवाई।