Jabalpur News: राम के आने से गुलज़ार हुए बाजार, दीपावली की तरह बाजारों में दिखी रौनक, फूल मालाओं के साथ बढ़ी सजावट सामाग्री की मांग

Ads

Jabalpur News: राम के आने से गुलज़ार हुए बाजार, दीपावली की तरह बाजारों में दिखी रौनक, फूल मालाओं के साथ बढ़ी सजावट सामाग्री की मांग

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - January 19, 2024 / 02:55 PM IST,
    Updated On - January 19, 2024 / 02:56 PM IST

Jabalpur News

जबलपुर। Jabalpur News: राम आए हैं तो भक्ति और आनंद के साथ रोज़गार भी ले आए हैं। जी हां, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख़ 22 जनवरी को, जब दूसरी दीपावली मनाने की तैयारी है तो मार्केट में दीपावली की तरह ही उत्साह है। 22 जनवरी को दीपावली मनाने की तैयारी की वजह से जबलपुर के बाज़ार गुलज़ार है। जबलपुर में फूल माला, पूजन सामग्री, पटाखे-मिठाईयों और भक्तिमय झण्डों-सजावट सामग्रियों के बाज़ारों में ख़ास रौनक दिख रही है।  राममंदिर निर्माण से उत्साहित हर शख्स बाज़ार से सजावट सामग्रियां खरीदकर अपने घरों को सजाना चाहता है।

Read More: Jabalpur Bottle Art: इस राम भक्त ने बोतल के अंदर बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, बना आकर्षण का केंद्र, जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान 

Jabalpur News: ऐसे में इन सामग्रियों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि व्यापारियों को आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। ख़ास तौर से फूल मालाओं से रेट दीपावली के सीज़न की तरह बढ़ गए हैं। आस-पास के इलाकों के फुटकर कारोबारों भी जबलपुर के मुख्य बाजार पहुंचकर थोक खरीदी कर रहे हैं और व्यापारी कहते हैं कि इस बार उन्हें उम्मीद से ज्यादा आय होने जा रही है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे