Momos Kaise Banate Hain: दुकानदार कैसे बनाते हैं मोमोज? अगर आपने देख लिया तो खाने से कर लेंगे तौबा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Momos Kaise Banate Hain: दुकानदार कैसे बनाते हैं मोमोज? अगर आपने देख लिया तो खाने से कर लेंगे तौबा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
जबलपुर: Momos Kaise Banate Hain यदि आप भी हैं मोमोज खाने के शौकीन तो ये खबर आपके लिए है। जी हां क्योंकि जो खबर हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपका मन मोमोज खाने के लिए शायद ही ललचाएगा।
Momos Kaise Banate Hain दरअसल मामला जबलपुर के बरगी का है, जहां मोमोज की दुकान लगाने वाले दुकान संचालक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दुकान संचालक राजकुमार गोस्वामी मोमोज बनाने वाले मैदे को पैरों से गूथता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब बरगी के युवाओं ने सरपंच के साथ मिलकर थाने में शिकायत पत्र देकर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी की बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने खाटू श्याम नाम से मोमोज की दुकान है। बताया जाता है कि राजकुमार की दुकान में बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाने आते हैं। लेकिन राजकुमार द्वारा इस तरह पैर से मैदा गूथते हुए वीडियो सामने आने के बाद अब लोगों में भारी आक्रोश देखने मिला।
बता दें कि राजस्थान का रहने वाला राजकुमार पिछले तीन चार सालों से बरगी में एक किराए के मकान में रहता है और मोमोज की दुकान चलाता है। राजकुमार द्वारा पैरों से मैदा गूथते का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। वहीं लोगों की शिकायत के बाद अब बरगी पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Facebook


