gehun kharidi/ image source: ibc24
MP Gehun Kharidi: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गेहूं खरीदी में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए इनाम योजना की घोषणा की है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।
इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति गेहूं के अवैध भंडारण या गड़बड़ी की जानकारी देता है, तो उसे 5 हजार रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 6269113327 नंबर जारी किया है, जिस पर आम नागरिक सीधे सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना डर के आगे आ सकें।
दरअसल, यह पहल पुराने गेहूं को उपार्जन प्रक्रिया में खपाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए की गई है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग पुराने स्टॉक को नए गेहूं के साथ मिलाकर सरकारी खरीदी में शामिल कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की यह सख्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने और किसानों के हितों की रक्षा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज