Kanishk Dubey Bollywood Debut/Image Credit: Social Media
शहडोल। Kanishk Dubey Bollywood Debut: आदिवासी इलाके के रूप में पहचाने जाने वाले शहडोल संभाग ने कई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है। अब इसी कड़ी में शहडोल से वास्ता रखने वाले युवा कनिष्क दुबे ने बॉलीवुड में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। 23 साल के युवा कनिष्क (Kanishk Dubey) ने फिल्म ‘रजनी की बारात’ (Rajni Ki Baraat Movie) में हीरो के तौर पर लीड रोल निभाया है। उनके अपोजिट उल्का गुप्ता नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है।
कनिष्क शहडोल (Kanishk Dubey Bollywood Debut) के प्रतिष्ठित नागरिक विजय दुबे के बेटे हैं। कनिष्क का बचपन से स्टेज के प्रति रुझान था। कनिष्क ने कक्षा 8 तक की स्कूली शिक्षा शहडोल से जबकि 12वीं तक की शिक्षा भोपाल से पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कनिष्क ने दिल्ली स्थित एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से BSC इन सिनेमा की डिग्री हासिल की। एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए कनिष्क ने दिल्ली से मुंबई का रुख किया और वहां अनुपम खेर की मशहूर एक्टिंग एकेडमी से भी फिल्म मेकिंग का कोर्स कम्पलीट किया। मुंबई में वे फिल्म मेकिंग से जुड़ी एक्टिविटी से जुडे रहे। इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘रजनी की बारात’ के लिए ऑडिशन दिया और तीन राउंड के बाद उनका सलेक्शन इस फिल्म के मुख्य किरदार के लिए हो गया।
फिल्म ‘रजनी की बारात’ (Rajni Ki Baraat Movie) 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें कनिष्क (Kanishk Dubey Bollywood Debut) के अलावा कई दूसरे मशहूर कलाकारों ने भी काम किया है। कनिष्क ने उम्मीद जाहिर की है कि फिल्म में निभाया गया उनका किरदार राजन अपनी अदायगी से दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा।