Reported By: Prateek Mishra
,Khandwa Wedding Horse Accident/Image Source: IBC24
खंडवा: Khandwa Wedding Horse Accident: खंडवा के पंधाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान घोड़ी अचानक असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। गनीमत रही कि घोड़ी पर सवार दूल्हे ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना का रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Khandwa Wedding Horse Accident: जानकारी के अनुसार, ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई। ढोल-डीजे की तेज आवाज पर बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और संतुलन खो बैठी। दूल्हे ने तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई और घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घोड़ी पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी, जिसमें पानी था। ग्रामीणों की मदद से घोड़ी को बाहर निकाला गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ी का रेस्क्यू किया जा रहा है।
Khandwa Wedding Horse Accident: ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं सरकारी कोटवार भूमि पर स्थित है। करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल भी गिर चुका था। कुछ महीने पहले हुए कोंडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने कुएं की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि खुले कुएं को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।