Male Unnatural Sex Demand : रोज़ करता था अप्राकृतिक संबंध की मांग… ठनका नाबालिग का दिमाग तो कर दिया खौफनाक अंत, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई सन्न

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कसरावद पुलिस ने एक अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अप्राकृतिक संबंध से इनकार करने पर एक नाबालिग ने 42 वर्षीय युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। चार दिन की गहन जांच के बाद नाबालिग आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Male Unnatural Sex Demand : रोज़ करता था अप्राकृतिक संबंध की मांग… ठनका नाबालिग का दिमाग तो कर दिया खौफनाक अंत, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई सन्न

Male Unnatural Sex Demand / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 8, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: February 8, 2026 10:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खरगोन में 42 वर्षीय युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा
  • अप्राकृतिक संबंध से इनकार पर नाबालिग आरोपी ने पत्थर मारकर की हत्या
  • चार दिन की जांच के बाद नाबालिग ने जुर्म कबूला, वैधानिक कार्रवाई जारी

खरगोन : Khargone Forced Unnatural Sex मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कसरावद पुलिस ने एक युवक के अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। अप्राकृतिक संबंध से इनकार करने पर एक नाबालिग ने ही एक 42 वर्षीय युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी शव को निर्वस्त्र हालत में छोड़कर फरार हो गया था। चार दिन की गहन पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Accused of Unnatural Sex अप्राकृतिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव

दरअसल, कसरावद थाना क्षेत्र के बेड़ी इलाके में 31 जनवरी को युवक की हत्या से हड़कंप मच गया था।Khargone News  एएसपी शकुंतला रूहल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जनवरी को मृतक राकेश चौहान का शव कसरावद के पुरातत्व संग्रहालय के पास बेड़ी क्षेत्र में मिला था। जांच में सामने आया कि नाबालिग ने मृतक युवक पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। जब मृतक ने इससे मना किया, तो गुस्से में आकर नाबालिग ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह उलझा हुआ (अंधा कत्ल) प्रतीत हो रहा था।

नाराज होकर पत्थर से कुचला सिर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। एफएसएल (FSL), डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बारीकी से जांच शुरू की गई। MP Crime News करीब चार दिन की गहन जाँच के बाद पुलिस ने एक नाबालिग संदिग्ध को चिन्हित किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जिससे नाराज होकर उसने पत्थर से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को निर्वस्त्र कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.