MP DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि पर तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, इस दिन से लागू होगा नया DA

सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि पर तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, Madhya Pradesh DA Hike Latest News

MP DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि पर तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, इस दिन से लागू होगा नया DA

MP DA Hike Latest News. Image Source- IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का DA 3% बढ़कर 58% हुआ
  • पेंशनर्स को 3% DR वृद्धि और एरियर्स का एकमुश्त भुगतान
  • अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना, ओबीसी युवाओं के लिए नई प्रशिक्षण योजना शुरू

भोपालः MP DA Hike Latest News:  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी 2025 से 3% महंगाई राहत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर्स पेंशनर्स को एकमुश्त भुगतान के रूप में दिया जाएगा।  Madhya Pradesh DA Hike Latest News

अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना (Madhya Pradesh DA Hike Latest News)

MP DA Hike Latest News: कैबिनेट ने 6940 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी दी है। रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करेगी। दिव्यांग संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए इसे 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इस निर्णय से शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलेगी और संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पूरक पोषण आहार योजना के तहत अति कम वजन वाले बच्चों के लिए दी जाने वाली राशि 8 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

ओबीसी युवाओं के लिए प्रशिक्षण योजना

राज्य सरकार ने ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना” शुरू करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत होम गार्ड, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए 4 हजार युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1 हजार रुपये और युवतियों को 1200 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।