मप्र: गडकरी, यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा और पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत की

Ads

मप्र: गडकरी, यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा और पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 03:08 PM IST

भोपाल, 25 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा और पीएम ई-बस सेवा का उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुरू की गई इन सेवाओं के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा फिर शुरू हुई है।

राज्य के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर 351 बसों का परिलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुगम, सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को सात शहरों से रवाना किया गया।

इन सात शहरों में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं।

सिंह ने कहा कि इस सेवा से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच बस संपर्क मजबूत होगा।

भाषा दिमो मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र