मप्र : इंदौर और सागर में 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज, 31 जिलों में लू की चेतावनी

मप्र : इंदौर और सागर में 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज, 31 जिलों में लू की चेतावनी

मप्र : इंदौर और सागर में 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज, 31 जिलों में लू की चेतावनी
Modified Date: May 18, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:27 pm IST

इंदौर, 18 मई (भाषा) मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को 55 में से 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की, जबकि इंदौर और सागर में 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जबलपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस तथा दतिया और गुना में 28.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि सागर में यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। ‘सतपुड़ा की रानी’ के रूप में मशहूर इस हिल स्टेशन में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना है और यह 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें विदिशा, रायसेन, खंडवा, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, रीवा, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं।

भाषा हर्ष मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में