मप्र: बांधवगढ़ से लाए गए बाघ की इलाज के दौरान भोपाल में मौत

मप्र: बांधवगढ़ से लाए गए बाघ की इलाज के दौरान भोपाल में मौत

मप्र: बांधवगढ़ से लाए गए बाघ की इलाज के दौरान भोपाल में मौत
Modified Date: February 3, 2025 / 01:00 am IST
Published Date: February 3, 2025 1:00 am IST

भोपाल, दो फरवरी (भाषा) यहां के मध्यप्रदेश पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र में घायल अवस्था में लाए गए ‘छोटा भीम’ नामक बाघ की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बाघ को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में उपचार के लिए 30 नवंबर को लाया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, ‘छोटा भीम’ नामक बाघ की मौत ‘कंजेस्टिव हार्ट फेलियर’ के कारण हुई।

‘कंजेस्टिव हार्ट फेलियर’ का मतलब हृदय के पर्याप्त रूप से रक्त की आपूर्ति नहीं करने से है।

भाषा प्रीति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में