Maihar Villagers Death News: कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे इतने युवकों की हुई मौत, एक को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Maihar Villagers Death News: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में कुएं के अंदर उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

Maihar Villagers Death News: कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे इतने युवकों की हुई मौत, एक को गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Maihar Villagers Death News/Image Credit: AI

Modified Date: July 3, 2026 / 11:20 pm IST
Published Date: July 3, 2026 11:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।
  • कुएं के अंदर उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
  • पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Maihar Villagers Death News: मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरे बैल को निकालने के प्रयास में कुएं के अंदर उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव में एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। (Maihar Villagers Death News) इसी दौरान एक-एक कर चार लोग कुएं में उतर गए कुएं के भीतर अचानक से दम घुटने लगा जिससे सभी की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तीनों के शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Maihar Villagers Death News: ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कृष्णा कुमार यादव (पिता रामदास यादव), वीरेंद्र यादव (पिता जगदीश यादव) और राहुल यादव (पिता मोतीलाल यादव) को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे व्यक्ति का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.