Maihar Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, एक की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर
Maihar Road Accident: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
Maihar Road Accident/Image Credit: IBC24.in
- मैहर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
- तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
- इस हादसे में वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई।
Maihar Road Accident: मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ग्राम ककरा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौके (Maihar Road Accident) पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश जा रहा था वाहन
Maihar Road Accident: पिकअप वाहन टमाटर लोड कर छपारा से प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहा था। अमरपाटन हाईवे पर ग्राम ककरा के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक को पिकअप चालक समय पर नहीं देख सका और तेज रफ्तार के कारण वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराया। सहचालक की वाहन में फंसने से मौत (Maihar Road Accident) हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सहचालक पिकअप में ही फंस गया और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल का इलाज जारी
Maihar Road Accident: कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे मृतक और घायल चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को हाईवे एम्बुलेंस 1033 की सहायता से सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है (Maihar Road Accident) और मामले की जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को बताया जा रहा है।लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Will Sidhu Join BJP? भाजपा ज्वॉइन करेंगे सिद्धू? राहुल गांधी को मीडिया के सामने नवजोत ने कहा- ‘पप्पू’, इस वजह से कांग्रेस से हुआ मोहभंग
- Woman Suspicious Death Indore: रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग
- Dhamtari News: आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने किया चक्काजाम, थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

Facebook


