Mandla Crime News: 12वीं के छात्र के बैग खुलते ही स्कूल में मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान मिला ऐसा चीज, देखकर शिक्षक भी रह गए हैरान

Ads

Mandla Crime News: 12वीं के छात्र के बैग खुलते ही स्कूल में मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान मिला ऐसा चीज, देखकर शिक्षक भी रह गए हैरान

Mandla Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छात्र के बैग से पिस्तौल मिली
  • मोहित मरकाम गिरफ्तार
  • आर्म्स एक्ट के तहत केस

मंडला: Mandla Crime News मंडला जिले के निवास स्थित सांदीपनि विद्यालय में छात्रों के बैग की चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया। जब कक्षा 12वीं के एक छात्र के बैग से छह राउंड वाली देशी पिस्तौल बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्तौल जब्त कर छात्र से पूछताछ शुरू की।

Mandla Crime News जानकारी के मुताबिक, स्कूल में गुटखा, मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को लेकर छात्रों के बैग की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक छात्र के बैग में पिस्तौल मिली। पुलिस ने हथियार को जब्त कर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे यह पिस्तौल करीब चार महीने पहले निवास के रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम से मिली थी।

छात्र के मुताबिक, पिस्तौल पुरानी होने के कारण उसमें जंग लग गई थी और वह उसे रंग करवाने के लिए स्कूल लेकर आया था। छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहित मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित जबलपुर में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्तौल उसे कहां से मिली और हथियार की सप्लाई के पीछे कौन लोग शामिल हैं। निवास पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पिस्तौल के स्रोत और पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पिस्तौल कहां मिली?

मंडला जिले के निवास स्थित सांदीपनि विद्यालय में छात्र के बैग से।

पिस्तौल किसने दी थी?

रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम ने।

मोहित मरकाम कहां पढ़ाई कर रहा था?

जबलपुर में कॉलेज।