Reported By: Devesh Chaturvedi
,Marpeet Ka Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Marpeet Ka Viral Video: भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने भिक्षा मांगने वाले दो साधुओं की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक पहले साधुओं से कुछ सवाल पूछता है (Marpeet Ka Viral Video) और जवाब नहीं दे पाने पर उनकी जमकर पिटाई करता है।
Marpeet Ka Viral Video: दरअसल, यह पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र के बाईपास निरंजन वाटिका के पास की बताई जा रही है। यहां एक युवक ने भिक्षा मांग रहे दी साधुओं को रोका और उनसे सवाल जवाब करने लगा। युवक ने पहले साधुओं से ब्राह्मण होने का सबूत मांगा। इसके बाद युवक ने साधुओं से महाभारत के किरदारों के बारे में और रामायण की चौपाई पूछी। (Marpeet Ka Viral Video) इसके बाद युवक ने दोनों साधुओं से भगवान शंकर की पत्नी और लक्ष्मण की पत्नी का नाम पूछा। दोनों साधू जब इन सवालों का जवाब नहीं दे पाए तो युवक दोनों की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Marpeet Ka Viral Video: वहीं साधुओं के साथ मारपीट करने वाले युवक का बयान भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने बयान में युवक ने कहा कि, साधुओं के जितने भी दस्तावेज पाए गए सभी उर्दू भाषा थे। फिर क्यों यह भगवा धारण करे है? अगर भगवा धारण करे है तो इनके बैगों में यह कलमा क्या काम कर रहे है। युवक ने आगे कहा कि, (Marpeet Ka Viral Video) इन्होने सनातन धर्म को मजाक बनाकर रख दिया है। न तो इनको रामायण की चौपाई याद है, न ही महाभारत का कोई चरित्र ज्ञात है फिर भी यह खुद को हिन्दू बता रहे है। यह मजाक कब तक हिंदुओ के साथ होता रहेगा। कब तक हिन्दू यह मजाक सहन करेगा। कब तक यह हमारी भावनाओ के साथ खेलते रहेंगे। कब तक भगबा ओढ़कर ढोंग रचते रहेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-