Satna Crime News: इलाज के लिए घर से निकली विवाहिता मिली इस हाल में, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Satna Crime News: सतना जिले में इलाज के लिए घर से निकली 22 वर्षीय विवाहिता का शव बरहा गांव के पास नहर में मिलने से सनसनी फैल गई।

Satna Crime News: इलाज के लिए घर से निकली विवाहिता मिली इस हाल में, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Satna Crime News/Photo Creadit: Social Media


Reported By: Mridul Pandey,
Modified Date: August 2, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: August 2, 2026 5:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सतना जिले में बरहा गांव के पास नहर में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
  • विवाहिता इलाज कराने के लिए घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी।
  • पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अहइ।

Satna Crime News: सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में इलाज के लिए घर से निकली 22 वर्षीय विवाहिता का शव बरहा गांव के पास नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के मरोह दाहिया बस्ती निवासी सरस्वती दाहिया के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मायके पक्ष के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कृपालपुर में चक्काजाम कर दिया जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार मृतका के पति राजकुमार दाहिया ने 1 अगस्त को कोलगवां थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी का इलाज कराने माधवगढ़ आया था। इलाज के बाद उसने सरस्वती को सरकारी स्कूल के पास उतार दिया और स्वयं मटहना चला गया। वापस लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। (Satna Crime News) काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बरहा गांव के पास नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सरस्वती दाहिया के रूप में कराई।

युवती के परिजनों ने किया हंगामा

Satna Crime News:  घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कृपालपुर में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.