Mohan Cabinet Decision Today: इन किसानों को अब चार गुना मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Ads

Mohan Cabinet Decision Today: इन किसानों को अब चार गुना मिलेगा मुआवजा, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 12:14 PM IST

Mohan Cabinet Decision Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • किसानों को भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा देने का बड़ा फैसला
  • भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
  • उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूरी

भोपाल: Mohan Cabinet Decision Today मध्यप्रदेश में आज मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई है। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए हैं। बैठक के बाद अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल फैसलों की जानकारी दे रहे हैं।

किसानों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

Mohan Cabinet Decision Today मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण नियम में संशोधन किया है। किसानों को भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने का फैसला लिया है। मोहन सरकार के इस फैसले के बाद ग्रामीणों क्षेत्रों के किसानों को अब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

इसके अलावा इस बैठक में उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूर दी। 35 गांव के 10 हजार 800 हेक्टर जमीन में सिंचाई होगी।

देखें और किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • लोक निर्माण विभाग के लिए 25164 करोड़ रु लागत से भवन निर्माण और मरम्मत का कार्य करने के लिए राशि स्वीकृत।
  • शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 6 वीं और 9 वीं के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण किया जाएगा।
  • सीएम केयर योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी।
  • मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालयों में मरीज के साथ आने वाले परिजनों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए नॉन प्रॉफिट नॉन लॉस संगठन की सहायता से उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी।
  • 27 अप्रैल को महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र होगा,महिलाओं के विषय पर चर्चा की जाएगी।
  • अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल से लेकर नदी के तटों पर अतिक्रमण को हटाने की योजना में बनाई गई है।
  • 10 और 12 वी बोर्ड के जो परिणाम आए हैं उनमें से 10 वी में 73 % परिणाम और 12 वी में 76 % परिणाम आया है इससे स्पष्ट हुआ है की प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ा है।

इन्हें भी पढ़े:-

किसानों को भूमि अधिग्रहण में कितना मुआवजा मिलेगा?

किसानों को अब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण नियम में क्या बदलाव किया गया है?

नियम में संशोधन कर किसानों को उचित और बढ़ा हुआ मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है।

उज्जैन इन्दुरुद्रा सिंचाई परियोजना की लागत कितनी है?

इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रु की मंजूरी दी गई है।