यमन के बाब अल मंदेब में एक द्वीप पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने किया कब्जा

Ads

यमन के बाब अल मंदेब में एक द्वीप पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने किया कब्जा

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 04:36 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 04:36 PM IST

काहिरा, 11 सितंबर (एपी) यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया है।

सरकारी सेना के बृहस्पतिवार को द्वीप से हटने के बाद हूती विद्रोहियों ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।

एक हूती अधिकारी ने भी पुष्टि की कि विद्रोही द्वीप पर मौजूद हैं।

इस द्वीप को पेरिम के नाम से भी जाना जाता है और यह यमन के पश्चिमी तट से लगभग 3.5 किलोमीटर दूर है।

दोनों अधिकारियों ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बात की।

यह जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण वाले होर्मुज जलडमरूमध्य का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। हूती विद्रोहियों का कहना है कि उनका आगे बढ़ना सऊदी जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

एपी जोहेब दिलीप

दिलीप