‘सीता’ पर फिर सवाल, बेतुका बयान-मचा बवाल! सीता पर बयान से क्या घिर गई बीजेपी?

'सीता' पर फिर सवाल, बेतुका बयान-मचा बवाल! Mohan Yadav compared the life of Mata Sita with that of divorced women

‘सीता’ पर फिर सवाल, बेतुका बयान-मचा बवाल! सीता पर बयान से क्या घिर गई बीजेपी?
Modified Date: December 22, 2022 / 12:13 am IST
Published Date: December 22, 2022 12:13 am IST

भोपालः मध्यप्रदेश में विवादित बयानों की बाढ़ सी आ गई है। पहले एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं ने पीएम और सीएम पर विवादित बयान दिया। अब बीजेपी नेता भी बेतुका बयान देकर फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार मंत्री मोहन यादव के बयान पर बवाल मचा हुआ है।

Read More : जमीन के झगड़े ने ली 80 साल के बुजर्ग व्यक्ति की जान, बेटे-बहू और पोते ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट 

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के इस बयान से बीजेपी पसोपेश में है। उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन यादव ने माता सीता के जीवन की तुलना तलाकशुदा महिलाओं जैसी और उनके धरती में समाने की लीला को आत्महत्या बता डाला। जाहिर है बवाल तो मचना ही था। बयान के खिलाफ हिंदू संगठन जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मोहन यादव को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके साथ ही बजरंग दल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर तंज कसते हुए मोहन यादव के इस्तीफे की मांग की है।

Read More : ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 की एंट्री से हड़कंप, अलर्ट मोड पर आई सरकार, दिए ये निर्देश 

बवाल बढ़ा तो मंत्री मोहन यादव ने सफाई पेश कर दी कि उनके बयान के मूल में राम-सीता का त्याग और प्रेम था, लेकिन उनकी बात को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। बीजेपी भी मंत्री मोहन के समर्थन में उतर आई है। बहरहाल, मोहन यादव के बेतुके बयान पर मचा बवाल तुरंत शांत नहीं होने वाला है। बीजेपी के लिए इस फांस से निकलने की चुनौती है तो कांग्रेस बयान को भुनाने की पुरजोर कोशिश में लगी है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।