Animal Iisease In Village : MP के इस गांव में पशुओं में फैली गंभीर बीमारी, दस दिन में 36 भैंसों की मौत, आधा सैकड़ा से अधिक बीमार

Ads

MP के इस गांव में पशुओं में फैली गंभीर बीमारी, दस दिन में 36 भैंसों की मौत...Animal Iisease In Village: Serious disease spread among animals

Animal Iisease In Village : Image Source - IBC24

मुरैना : Animal Iisease In Village : जिले के किशनुपर गांव में पशुओं में गंभीर बीमारी फैलने का मामला सामने आया है, जिसमें तीन दर्जन से अधिक भैंसों की मौत हो चुकी है और आधा सैकड़ा से अधिक पशु अभी भी बीमार हैं। बीमार पशुओं का इलाज ग्रामीण अपने स्तर पर प्राइवेट डॉक्टरों से करा रहे हैं, जबकि मुरैना जिला प्रशासन और पशु अस्पताल को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक गांव में कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचे हैं। किशनपुर गांव में भैंसों और उनके बच्चों में गले से घर्र-घर्र की आवाज आना, सांस में कठिनाई होना, और मुंह से लगातार लार निकलना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गलघोंटू रोग के संकेत माना जा रहा है।

Read More : 5th-8th Board Exam Schedule: बोर्ड पैटर्न पर होगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम, जारी हुआ टाइम-टेबल

Animal Iisease In Village : ग्रामीणों का कहना है कि यह बीमारी गांव के बच्चों और बुजुर्गों तक न फैल जाए, इसलिए उन्हें चिंता सता रही है। हालांकि, मुरैना जिले में पशु वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इस बार डॉक्टर सीजन में भी ग्रामीण इलाकों में इलाज के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि उनके क्षेत्र के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी (एवीएफओ) उपेन्द्र नागर भी ग्वालियर में ड्यूटी पर हैं और गांव में उनका दौरा नहीं हो रहा है। वहीं, अपर कलेक्टर सी.बी. प्रसाद ने इस मामले पर जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टरों की एक टीम आज ही किशनपुर गांव भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पशुओं की मौत हुई है, उनके पालकों को मुआवजा राशि दिलाई जाएगी और मौत के कारण की जांच के बाद मुआवजा दिलाने का काम सरकार द्वारा कराया जाएगा।

किशनपुर गांव में कौन सी बीमारी फैल रही है?

किशनपुर गांव में पशुओं में गलघोंटू रोग फैलने की आशंका है, जिसके लक्षण गले से घर्र-घर्र की आवाज, सांस में कठिनाई और मुंह से लार का निकलना हैं।

इस बीमारी के इलाज के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?

गांव के पशुपालक प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं, लेकिन सरकारी पशु अस्पताल के डॉक्टरों ने अभी तक गांव में आकर इलाज नहीं किया है। अपर कलेक्टर ने डॉक्टरों की टीम भेजने का आश्वासन दिया है।

क्या पशुपालकों को मुआवजा मिलेगा?

हां, अपर कलेक्टर सी.बी. प्रसाद ने कहा कि मृत पशुओं के पालकों को मुआवजा राशि दिलाई जाएगी और मौत के कारण की जांच के बाद मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।