MP Congress Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा उम्मीदवार के लिए MP कांग्रेस में मंथन! दिल्ली पहुंचे पार्टी के सीनियर लीडर, इतनों दिनों में हो सकती है घोषणा
राज्यसभा उम्मीदवार के लिए MP कांग्रेस में मंथन! दिल्ली पहुंचे पार्टी के सीनियर लीडर, MP Congress Rajya Sabha Candidate
CG Congress News || Image- IBC24
भोपाल। MP Congress Rajya Sabha Candidate मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जहां आगामी दो दिनों में उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
MP Congress Rajya Sabha Candidate जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल और अरुण यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा की एक सीट के लिए पार्टी के भीतर विभिन्न नामों पर चर्चा चल रही है। इसी संबंध में कांग्रेस हाईकमान सभी प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर एक राय बनाने का प्रयास करेगा। बैठक में संगठनात्मक संतुलन, राजनीतिक समीकरण और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार के नाम पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर किसी भी तरह की असहमति से बचना चाहता है, इसलिए प्रदेश के प्रमुख नेताओं से विस्तृत चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद अगले दो दिनों के भीतर उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gurugram Road Accident News: नाके पारा चेकिंग कर रहा था जवान, तभी काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, पलक झपकते ही खत्म हो गया सब कुछ
- Raja Shivaji Box Office: हर दिन बढ़ रहा ‘राजा शिवाजी’ का जादू! महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, कमाई देख उड़ जाएंगे होश
- UP Employee Strike Ban: अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण
- No Cooking Recipes : गर्मी में नो-कुकिंग! बिना गैस चालू किए बनाएं ये मजेदार चीजें

Facebook


