Sagar News: झूला झूल रहा था 14 साल का मासूम, फिर अचानक थम गई सांस, जानिए झूला कैसे बन गया मौत का फंदा? बुझ गया घर का एकलौता चिराग

Sagar News: झूला झूल रहा था 14 साल का मासूम, फिर अचानक थम गई सांस, जानिए झूला कैसे बन गया मौत का फंदा? बुझ गया घर का एकलौता चिराग

Sagar News: झूला झूल रहा था 14 साल का मासूम, फिर अचानक थम गई सांस, जानिए झूला कैसे बन गया मौत का फंदा? बुझ गया घर का एकलौता चिराग

Sagar News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 3, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: May 3, 2026 11:11 pm IST

Sagar News: सागर जिले के देवरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम की जान झूला झूलने के दौरान चली गई। यहां देवरी के झुंनकू वार्ड में रहने वाले 14 वर्षीय देवांश यादव पिता दीपक यादव की झूला झूलने के दौरान रस्सी गले में फंसी और देखते ही देखते उसकी जान चली गई

रस्सी गले में कैसे फंसी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार,देवांश यादव घर के पास लगे एक पीपल के पेड़ पर बंधी रस्सी से झूलने का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह घर की छत से खड़े होकर झूला झूल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और रस्सी उसके गले में फंस गई। कुछ ही पलों में यह खेल एक भयावह हादसे में बदल गया। जहां गले में फांसी का फंदा लगने से नाबालिग की मौत हो गई घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में देवांश को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पूरे इलाके में पसरा मातम

इस खबर के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि देवांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता दीपक यादव का कुछ साल पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में मां के लिए यह सदमा असहनीय है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल यह हादसा बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी देता है कि खेल-खेल में जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।


लेखक के बारे में