MP Ladli Behna Scheme Budget 2026 || Image- Symbolic File
भोपालः MP Shram Vibhag Budget 2026 वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने श्रम विभाग के अंतर्गत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान प्रस्तावित किया है। इस राशि का उपयोग श्रमिक कल्याण योजनाओं, रोजगार से जुड़ी सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, ताकि असंगठित और संगठित क्षेत्र के कामगारों को सीधा लाभ मिल सके।
MP Shram Vibhag Budget 2026 मंत्री देवड़ा ने बताया कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 61 लाख से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा गया है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में लोग पंजीकृत हुए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) में 3 करोड़ 64 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है, जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (PM Jeevan Jyoti Bima Yojana) में 1 करोड़ 54 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं। वहीं, बुजुर्गों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से अटल पेंशन योजना में अब तक 46 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है, जिससे उन्हें नियमित पेंशन का लाभ मिल सकेगा।
इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नारी स्वाभिमान योजना एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट वितरण करने का ऐलान किया। इसके लिए बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। 530 करोड़ रु पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा उन्होने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कृषक उन्नति योजना का ऐलान किया।