Live-in Partner Murder: रात में अकेली महिला के घर पहुंचे प्रेमी, लिव-इन पार्टनर के साथ करना चाहता था ये काम, मना किया तो उठाया खौफनाक कदम, जानकर होश उड़ जाएंगे

Ads

Live-in Partner Murder: रात में अकेली महिला के घर पहुंचे प्रेमी, लिव-इन पार्टनर के साथ करना चाहता था ये काम, मना किया तो उठाया खौफनाक कदम, जानकर होश उड़ जाएंगे

  •  
  • Publish Date - December 16, 2025 / 05:09 PM IST,
    Updated On - December 16, 2025 / 05:10 PM IST

Live-in Partner Murder/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • महिला से झगड़ा और फिर गला दबाकर हत्या
  • प्रेमी का खौ़फनाक रूप सामने आया
  • रात के अंधेरे में महिला की जान ली

नर्मदापुरम: Live-in Partner Murder:  शहर के अमरचौक इलाके में किराए के मकान में रहने वाली महिला की हत्या कर दी गई थी, जिसे पहले आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था। महिला के लिव-इन पार्टनर ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर साड़ी का फंदा बनाकर महिला को लटका दिया, ताकि सबको लगे कि महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि आरोपी द्वारा रची गई यह फर्जी आत्महत्या की कहानी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई।

लिव-इन पार्टनर ने रची फेक सुसाइड की साजिश (Narmadapuram murder case)

Live-in Partner Murder:  पुलिस ने तीन दिन में ही सुसाइड के झूठे केस से पर्दा उठाया और आरोपी बलराम उर्फ गोलू सेन को गिरफ्तार किया। बलराम सेन जो कि मृतका का लिव-इन पार्टनर था के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित बलराम को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी जितेंद्र पाठक के मुताबिक बलराम महिला के घर आता-जाता था और 12 दिसंबर को महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा था।

महिला की हत्या की खौ़फनाक सच्चाई सामने आई (woman murder Narmadapuram)

Live-in Partner Murder:  सूत्रों के मुताबिक, जब महिला की सुसाइड की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले, महिला के परिजनों ने शव को फांसी से उतार लिया था। पंचनामा बनाकर पुलिस और एफएसएल अधिकारी ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। जब फांसी के बजाय संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले, तो पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू की। मोहल्ले के लोगों और मृतका की बेटी से पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली कि महिला के घर आरोपी बलराम का आना-जाना था।

इसके बाद आरोपी बलराम से सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बलराम ने बताया कि 11 दिसंबर की रात को जब महिला अकेली थी तो वह घर आया था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने महिला का गला दबा दिया। फिर उसने महिला को फांसी के फंदे पर लटका दिया और रात करीब 3-4 बजे वहां से भाग निकला था।

यह भी पढ़ें