नीमच। CM Yadav Visit Neemuch: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को जावद पहुंचे। यहां सीएम यादव सीएम राइज स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सीएम राइज स्कूल सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, गांधीसागर में शुरू हो रहा चीता प्रोजेक्ट सिर्फ चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि नीमच और मंदसौर को वैश्विक पहचान दिलाने में भी मदद करेगा। उन्होंने जावद में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वस्त्र उद्योग को लेकर कहा कि, गारमेंट्स उद्योग के विकास से करीब 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
CM Yadav Visit Neemuch: सीएम यादव ने कहा कि, कपास और वस्त्रों का पुराना दौर नए रूप में लौटेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नीमच जिले को ₹750 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।