New Tax In MP: आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, वित्त मंत्री ने सदन में किया ऐलान, मिले इतने लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, New Tax in Madhya Pradesh budget 2026
New Tax in Madhya Pradesh. Photo Credit: IBC24
भोपालः New Tax in Madhya Pradesh: वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़े ऐलान किए। सबसे खास बात यह है कि वित्त मंत्री ने कोई नए कर की घोषणा नहीं की है। यानी सभी कर पहले की दर पर जारी रहेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2 साल में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 19300 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं। 7 लाख 95 हजार स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता राशि का प्रावधान। उद्यम क्रांति योजना में 16,451 युवाओं को लोन दिया गया है।
आंगनबाड़ियों में भर्ती का ऐलान
New Tax in Madhya Pradesh: इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नारी स्वाभिमान योजना एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट वितरण करने का ऐलान किया। इसके लिए बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।
15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। 530 करोड़ रु पीएम श्री योजना के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा उन्होने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
किसानों के लिए हुई ये बड़ी घोषणाएं
वित्त मंत्री ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कृषक उन्नति योजना का ऐलान किया।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


