ज्योतिरादित्य सिंधिया-सांसद केपी यादव के बीच चल रही सियासी तकरार में आया नया मोड़, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने लगाया दबंगई का आरोप

Ads

किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ने लगाया दबंगई का आरोप! New twist in political dispute between Jyotiraditya Scindia-MP KP Yadav

  •  
  • Publish Date - January 29, 2022 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

गुना: New twist in political dispute बीजेपी सांसद केपी यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही सियासी तकरार में नया मोड़ आ गया है। अब दांव केपी यादव पर उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद सिंधिया और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत करने वाले केपी यादव के खिलाफ भी एक शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की गई है।

Read More: पूर्व कांग्रेस विधायक का विवादित बयान का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को लेकर कह रहे आपत्तिजनक बात

New twist in political dispute गुना जिले के बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रेम नारायण वर्मा ने केपी यादव पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि केपी यादव के इशारे पर उनके साथ मारपीट हुई और फसल हड़पी गई।

Read More: प्रदेश की सियासत में नाग और सपेरे की एंट्री, कृषि मंत्री ने पूर्व सीएम को नाग और राज्यसभा सांसद को बताया सपेरा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केपी यादव ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सिंधिया और उनके समर्थक मंत्रियों की वजह से उनके संसदीय क्षेत्र में उन्हें मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा। हालांकि सिंधिया ने सफाई देते हुए कहा था कि वो परिवार के सदस्य जैसे हैं और मिलजुल कर काम करना है।

Read More: SECL को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत के बयान के बाद सामने आया विधायक विनय जायसवाल का बयान, कही ये बात