नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,399 हुई

Ads

नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,399 हुई

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 10:34 PM IST

काठमांडू, 15 सितंबर (भाषा) नेपाल में बाढ़ प्रभावित आठ जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ ही अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,399 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई थी।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चितवन जिले से 364 शव, नवलपरासी पूर्व से 232, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 202 शव बरामद किए गए हैं।

इसके अनुसार इसी तरह, रसुवा से 189, गोरखा से 78, धादिंग से 72 और तनहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं। इसके अनुसार काठमांडू में इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान द्वारा तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की संख्या 5,170 होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक कुल 13,742 लोगों को बचाया जा चुका है।

भाषा आशीष अमित

अमित