पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘राष्ट्रपति’ का चुनाव 24 सितंबर को होगा

Ads

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ‘राष्ट्रपति’ का चुनाव 24 सितंबर को होगा

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 10:28 PM IST

इस्लामाबाद, 15 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ‘राष्ट्रपति’ का चुनाव 24 सितंबर को होगा। क्षेत्र के निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की।

बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद जनवरी से ‘राष्ट्रपति’ का पद खाली है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक, पीओके के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गुलाम मुस्तफा मुगल ने मुजफ्फराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतदान 24 सितंबर को विधानसभा सचिवालय में होगा और उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी।

‘राष्ट्रपति’ का चुनाव बहुमत के आधार पर होगा और तथाकथित विधानसभा के सदस्य इसके लिए मतदान करेंगे।

हाल में निर्वाचित विधानसभा में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के पास स्पष्ट बहुमत है और उसके द्वारा नामित उम्मीदवार के आसानी से चुनाव जीतने की संभावना है।

भारत ने पीओके में हाल में हुए तथाकथित स्थानीय निकाय चुनावों को ‘‘पूरी तरह दिखावा’’ करार दिया था और कहा था कि इस तरह की ‘‘खोखली’’ कवायद क्षेत्र की जमीनी हकीकत को नहीं छिपा सकती।

भाषा प्रचेता माधव

माधव

माधव