परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी प्रोफ़ेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Professor raped girl student : मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के KRG कॉलेज का है। कॉलेज में पदस्थ प्रोफ़ेसर संतोष यादव
Jaipur
ग्वालियर : Professor raped girl student : गुरु और शिष्य के रिश्ते को काफी पवित्र माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमे इस रिश्ते को तार-तार कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया है। यहां एक प्रोफ़ेसर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार कर लिया है।
परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Professor raped girl student : मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के KRG कॉलेज का है। कॉलेज में पदस्थ प्रोफ़ेसर संतोष यादव ने एक छात्रा को परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पास उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को 27 फरवरी और 5 अप्रैल को डबरा हाईवे पर स्थित अपन दोस्त के होटल में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी गिरफ्तार
Professor raped girl student : छात्रा को जब समझ आया कि उसको पास करवाने का झांसा देकर प्रोफ़ेसर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, तो वो सीधे थाने पहुंची और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफ़ेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook


