Home » Madhya Pradesh » Politics continues on scooty.. Leader of opposition called the government 'Kumbhkaran', BJP retaliated and gave a befitting reply
MP News : स्कूटी पर सियासत जारी.. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को बताया ‘कुंभकरण’, बीजेपी ने पलटवार करते हुए दिया करारा जवाब
Ads
MP News : स्कूटी पर सियासत जारी.. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को बताया 'कुंभकरण', बीजेपी ने पलटवार करते हुए दिया करारा जवाब
भोपाल। आज एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2023-24 के मेरिट बच्चों को स्कूटी प्रदान की गई वही दूसरी तरफ इस विषय सियासत में गरमा गर्मी भी नजर आई एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को कुंभकरण कह दिया तो वही विधायक रामेश्वर शर्मा ने उमंग सिंगार के स्कूटी वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को ना तो उन्नत हिंदुस्तान पसंद है। न तो उन्नत मध्य प्रदेश पसंद है। कांग्रेस तो केवल सोनिया का परिवार उन्नत हो यही हिंदुस्तान पसंद आता है। सोनिया का परिवार अब जब सड़कों पर कटोरा लेकर मारा-मारा फिर रहा है।
आगे बीजेपी विधायक ने कहा कि 10 जनपदों की चाशनी अब जब खत्म हो गई है। कांग्रेस दुखी बेहाल और लहू लुहान है। इसलिए कांग्रेस उड़ते हुए हिंदुस्तान को बढ़ते हुए हिंदुस्तान को और तरक्की करते हुए मध्य प्रदेश को देख नहीं पा रहा है। मैं उमंग सिंगार जी से प्रार्थना करूंगा कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष होने के साथ साथ प्रदेश के नागरिक भी है। मध्य प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनो तो ज्यादा बेहतर होगा। प्रदेश की तरक्की होगी और उनके जीवन में उमंग रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2023-24 के मेरिट बच्चों को स्कूटी प्रदान की, जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए थे।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने उमंग सिंघार पर क्या आरोप लगाए?
रामेश्वर शर्मा ने उमंग सिंघार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को उन्नत हिंदुस्तान और उन्नत मध्य प्रदेश पसंद नहीं है, और वे केवल सोनिया गांधी के परिवार की प्रगति को देखना चाहते हैं।
उमंग सिंघार ने सरकार को क्यों कुंभकरण कहा?
उमंग सिंघार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे 'कुंभकरण' कहा, शायद इस इशारे से यह व्यक्त किया कि सरकार केवल सो रही है और काम नहीं कर रही।
बीजेपी विधायक ने कांग्रेस को किस प्रकार की आलोचना की?
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस को उन्नति और प्रगति में रुकावट डालने वाला कहा और उमंग सिंघार से प्रगति में सहभागिता का अनुरोध किया।
क्या इस विवाद में राजनीतिक गरमा-गरमी है?
हां, इस विवाद में सियासी गरमागरमी है, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं, खासकर मुख्यमंत्री की स्कूटी वितरण योजना पर।