भोपालः मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता उमा भारती तीन दिन से लगातार ऐसे बयान दे रही हैं, जो बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। अब उन्होंने कहा कि राम और हनुमान बीजेपी के कॉपीराइट नहीं। भगवान राम का भक्त कोई भी हो सकता है। उमा के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा इससे साबित हो जाता है कि बीजेपी ने भगवान को बांटने का काम किया है।
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी मुखर आवाज को लेकर जानी जाती हैं। लेकिन कई बार उमा के बयान इतने तल्ख हो जाते हैं, जिसे पार्टी के लिए ना निगलना संभव हो पाता है और ना ही उगलना। ऐसा ही एक बयान उन्होंने छिंदवाड़ा में दिया है। भगवान राम और हनुमान को लेकर उमा ने क्या कहा, वो आप भी सुनिए।
Read More : रेस्टोरेंट में जबरदस्त धमाका, 7 लोगों की मौके पर मौत, कई लोगों की घायल होने की खबर
भगवान राम और हनुमान बीजेपी के कॉपीराइट नहीं, उमा के इस बयान को कांग्रेस ने लपक लिया। कांग्रेस ने कहा कि सच सामने आ रहा है। बीजेपी ने भगवान को बांटने का काम कर धर्म की सियासत की है। बीजेपी ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण के आरोप लगाए।
Read More : शराब पर क्यों बहकी बीजेपी? क्या जनता को भड़काने से जनाधार बढ़ जाएगा?
ऐसा पहली बार नहीं, जब उमा भारती ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हों। उमा सिर्फ बीते तीन दिनों में ही 3 बार ऐसा कर चुकी हैं। पहले लोधी वोटरों की बात, इसके बाद कैबिनेट के संतुलन पर सवाल और अब राम-हनुमान पर कॉपीराइट का बयान। सवाल है कि उमा भारती लगातार ऐसे बयान क्यों दे रही हैं और क्या श्रीराम के बिना राजनीति संभव नहीं?