Rahul Gandhi In MP: “ओबीसी का फायदा लेकर PM बने मोदी, अब कह रहे देश की एक ही जाति गरीबी है” : राहुल गाँधी

राहुल ने कहा कि जब प्रदेश के बजट से 100 रुपए खर्च होता है तो उसमें से सिर्फ 33 पैसे के खर्च का निर्णय ओबीसी अफसर ले रहे हैं जो नाइंसाफी है। राहुल ने इस पर मंच से सीएम शिवराज से सवाल पूछा और उन्हें कल तक जवाब देने की चुनौती भी दे डाली।

Rahul Gandhi In MP: “ओबीसी का फायदा लेकर PM बने मोदी, अब कह रहे देश की एक ही जाति गरीबी है” : राहुल गाँधी

Rahul Gandhi IN MP

Modified Date: November 9, 2023 / 09:25 pm IST
Published Date: November 9, 2023 9:25 pm IST

जबलपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र और राज्य की सरकारों में ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग के अधिकारियों की हिस्सेदारी का मुद्दा उछाल दिया है। आज जबलपुर में आमसभा करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि जो सरकार चला रहे हैं उनमें दलित कितने हैं? राहुल ने कहा कि पीएम मोदी एमपी में ओबीसी की सरकार बताते हैं लेकिन प्रदेश की सरकार चला रहे 53 आला अधिकारियों में सिर्फ 1 ओबीसी है।

Attacks on Brijmohan Agrawal Update: बृजमोहन पर हमला के बाद कोतवाली पहुंच रहे रायपुर विधानसभा के चारों बीजेपी प्रत्याशी, हजारों समर्थकों का नारेबाजी जारी 

राहुल ने कहा कि जब प्रदेश के बजट से 100 रुपए खर्च होता है तो उसमें से सिर्फ 33 पैसे के खर्च का निर्णय ओबीसी अफसर ले रहे हैं जो नाइंसाफी है। राहुल ने इस पर मंच से सीएम शिवराज से सवाल पूछा और उन्हें कल तक जवाब देने की चुनौती भी दे डाली। राहुल ने कहा कि एमपी और हिंदुस्तान का एक्स रे होना चाहिए ताकि ओबीसी, दलित आदिवासी वर्ग के दर्द का पता चल सके। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को ये एक्स रे बताया और कहा कि इसकी शुरुआत एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद की जाएगी। राहुल ने कहा कि ओबीसी वर्ग का फायदा लेकर नरेन्द्र मोदी पीएम तो बन गए लेकिन जब ओबीसी वर्ग को न्याय देेने की बारी आई तो वो कहने लगे कि देश में सिर्फ एक ही जाति गरीबी है।

Jabalpur Assembly Election 2023: जबलपुर में कैसा है चुनावी माहौल, क्या है जनता के मन का हाल, देखें खास बुलेटिन Satta Ka Bazar 

राहुल गांधी ने एमपी को बलात्कार की कैपिटल बता दिया और कहा कि यहां सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं और दलित आदिवासियों पर अत्याचार में भी एमपी नंबर वन है। राहुल ने कहा जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो छोटे व्यापारियों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए जाएंगे और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी मजबूत की जाएंगी कि लोगों को इलाज के लिए नागपुर ना जाना पड़े। राहुल गांधी जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांचघर चौराहे में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी आज रात जबलपुर में ही गुजार रहे हैं। कल राहुल गांधी रोड शो के लिए सतना रवाना होंगे।\

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown