Reported By: Santosh Malviya
,Raisen Latest Crime News || Image- IBC24 News file
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ कुछ बदमाशों ने 70 वर्षीय बुज़ुर्ग के साथ मारपीट कर उसे जबरन पेशाब पिलाया। (Raisen Latest Crime News) आरोपियों ने बुज़ुर्ग को कार में बैठाकर अगवा किया, उसके साथ गाली-गलौज की और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 मार्च को हुई एक अन्य मामले से जुड़ी है। रायसेन के नयापुरा के एक युवक पर विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। इस मामले में 6 मार्च को शमशाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी बात से नाराज़ लड़की के परिजनों और उनके साथियों ने युवक के पिता को निशाना बनाया। आरोपी बुज़ुर्ग को राजगढ़ जिले के मोतीपुरा गांव ले गए, जहां उन्हें लड़की और युवक नहीं मिले। इसके बाद गुस्से में उन्होंने बुज़ुर्ग को ब्यावरा थाना क्षेत्र ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान वहां करीब 12 लोग मौजूद थे।
वायरल वीडियो में देखा गया कि एक आरोपी बुज़ुर्ग को शराब की बोतल में भरा पेशाब जबरदस्ती पिला रहा है। विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट की गई। पीड़ित के बताये अनुसार आरोपियों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की थी। (Raisen Latest Crime News) मामले में प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सलामतपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, लड़की को भगाने के आरोपी युवक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज