Love Jihad News MP / Image Source : IBC24 / FILE
रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप से एक गंभीर मामला सामने आया है। Love Jihad News MP यहां एक युवती ने युवक जुनैद पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी जुनैद खान मंडीदीप क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। Raisen Crime News दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे, जहां से दोनों के बीच परिचय हुआ। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर बुलाकर उसके साथ गलत कृत्य किया और कथित तौर पर निजी फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकी देता था।
आरोपी लगातार सार्वजनिक स्थानों पर उसका पीछा कर मानसिक प्रताड़ना देता था। लगातार दबाव और डर के चलते परेशान युवती ने अपने पिता के साथ मंडीदीप थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। Love Jihad News मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी पीड़िता को सहयोग किया। पीड़िता की शिकायत पर मंडीदीप थाना पुलिस ने आरोपी जुनैद खान के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि पीड़िता के कथनों के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
इन्हें भी पढ़े