Rajendra Bharti Fraud Case : बैंक घोटाला मामला, पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, अगली सुनवाई इस दिन

Ads

Rajendra Bharti Fraud Case : बैंक घोटाला मामला, पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, अगली सुनवाई इस दिन

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 05:00 PM IST

Rajendra Bharti Fraud Case/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजेंद्र भारती को गिरफ्तारी से मिली राहत
  • 29 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक
  • दतिया बैंक घोटाला मामले में 3 साल की सजा को दी चुनौती

Rajendra Bharti Fraud Case : मध्यप्रदेश के दतिया बैंक घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti Fraud Case) को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने आज गुरूवार यानि 28 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी पर 29 जुलाई तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti Fraud Case) को दतिया बैंक घोटाला मामले में MPMLA कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है।

अब इस दिन होगी सुनवाई 

गौरतलब है कि राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti Fraud Case) ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराकर दतिया की सीट जीती थी। अब सबकी नजरें 29 जुलाई को होने वाले फैसले पर टिकी है।

जानिए क्या था मामला?

राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti Fraud Case) पर आरोप है कि जिला सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रहते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर और रिकॉर्ड में हेरफेर कर फिक्स्ड डिपॉजिट में गड़बड़ी की।

ये भी पढ़ें

राजेंद्र भारती को किस मामले में सजा हुई थी?

उन्हें दतिया बैंक घोटाला मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी।

उन्हें राहत किस कोर्ट से मिली है?

दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।

गिरफ्तारी पर रोक कब तक है?

29 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक के आदेश दिए गए हैं।

अगली सुनवाई कब होगी?

मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

उन्होंने किस फैसले को चुनौती दी है?

उन्होंने MPMLA कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।