एनकाउंटर में मारा गया हत्या कर 15 लाख लूट का आरोपी, बीते दिनों दिया था वारदात को अंजाम, दो अन्य गिरफ्तार

Ads

एनकाउंटर में मारा गया हत्या कर 15 लाख लूट का आरोपी! Satna police killed the scumbag looted Rs 15 lakh in an encounter

  •  
  • Publish Date - March 16, 2023 / 11:14 AM IST,
    Updated On - March 16, 2023 / 11:14 AM IST

Accident in morena

सतना। Satna police killed the scumbag शहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सतना पुलिस ने हत्या कर 15 लाख रूपए लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात बदमाश को एंकाउंटर में मार गिराया है।

Read More: Narmadapuram news: आधी रात को बीच सड़क में लड़की के साथ ऐसा काम कर रहा था युवक, किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Satna police killed the scumbag मिली जानकारी के अनुसार, सतना के सर्किट हाउस चौराहे इलाके में बीते दिनों एक मुनीम को गोली मारकर 15 लाख रुपए लूट लिया गया था। जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल हो गया था। इस मामले में अब सतना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है यहां उत्तर प्रदेश के जौनपुर में देर रात एक एनकाउंटर के दौरान सतना पुलिस ने सुभाष यादव गैंग के सक्रिय सदस्य अंगद को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया।

Read More: संविदा कर्मचारियों की सैलरी में होगा जोरदार इजाफा, यहां की सरकार ने किया ऐलान

आपको बता दें कि सतना पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में डेरा डाले हुए थे और अपराधियों की तलाश में थी। आज सुबह पुलिस को अंगद नाम का यह सूटर मिल गया जिसने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया इस दौरान जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अंगद की मौत हो गई जबकि दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक