MLA Siddharth Kushwaha Missing: क्या सच में लापता हो गए हैं MLA सिद्धार्थ कुशवाहा? शहरभर में लगे गुमशुदा के पोस्टर, जानें क्या है माजरा
MLA Siddharth Kushwaha Missing: क्या सच में लापता हो गए हैं MLA सिद्धार्थ कुशवाहा? शहरभर में लगे गुमशुदा के पोस्टर, जानें क्या है माजरा
MLA Siddharth Kushwaha Missing| Photo Credit: IBC24
- सतना जिले के मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने पर विवाद
- सतना में MLA सिद्धार्थ कुशवाहा लापता के लगे पोस्टर
- रोक लगने के बाद लगाया विधायक लापता के लगे हैं पोस्टर
MLA Siddharth Kushwaha Missing: सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मेडिकल कॉलेज से कैंसर यूनिट हटाए जाने पर जमकर विवाद हो रहा है। इसी विवाद के चलते अब शहर में MLA सिद्धार्थ कुशवाहा लापता के पोस्टर लगाए गए हैं। बता दं कि, देर रात से शहर के कई इलाकों में ये पोस्टर लगे मिले।
Read More: Aaj Ka Mausam: सावधान.. आने वाले 2 दिन कहर बरपाएगा मौसम, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
दरअसल, मेडिकल कालेज में बनने वाली कैंसर यूनिट पर रोक लगा दी गई। रोक लगने के बाद अज्ञाता लोगों ने विधायक लापता के पोस्टर लगाए हैं। हालांकि, डैमेज कंट्रोल करने के लिए राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट को बरकरार रखने और इसके निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की योजना बनाई। साथ ही शासन को पत्र लिखने की बात कही।
Read More: Sone Chandi Ka Aaj Ka Bhav: इतने रुपए सस्ता हुआ सोना.. चांदी में भी आई गिरावट, गहने बनवाने से पहले देख लें आज का ताजा रेट
बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले कार्यकाल में सतना जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी। सरकार ने सतना मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए 550 करोड़ स्वीकृत किए थे। जिसमें जनवरी में हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी ने लगभग 60-70 करोड़ रुपए की कटौती कर दी। जिस वजह से कैंसर यूनिट ब्लॉक, साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्नीचर और प्राइवेट वार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं में भी कटौती कर दी गई है। अब सतना मेडिकल कालेज में कैंसर यूनिट हटाने के मामले में सियासत शुरू हो गई है।

Facebook


