Shia Community Protest Khamenei Death : राजधानी के बाद अब इस ज़िले में भी शुरू हुआ सुप्रीम लीडर की ‘मौत’ का विरोध! मस्जिद में गूंजी दुआएं, अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी

अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद मध्य प्रदेश के सतना शहर में शिया समुदाय के लोगों ने नजीराबाद मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाजी की और दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। प्रशासन ने पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया और फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Shia Community Protest Khamenei Death :  राजधानी के बाद अब इस ज़िले में  भी शुरू हुआ सुप्रीम लीडर की ‘मौत’ का विरोध! मस्जिद में गूंजी दुआएं,  अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी

Shia Community Protest Khamenei Death / Image Source : IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 12:04 am IST
Published Date: March 2, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • सतना के नजीराबाद मस्जिद में नमाज के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन।
  • पोस्टर और नारेबाजी के जरिए खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताया गया।
  • प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की।

सतना : Shia Community Protest Khamenei Death अमेरिका–इज़राइल के कथित हमले में अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सतना शहर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के नजीराबाद स्थित एक मस्जिद में नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और घटना के विरोध में नारेबाजी की। मस्जिद के गेट पर पोस्टर लगाकर समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताया और इसे मुस्लिम जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।

दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए की दुआ

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व पर इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने शांति और संयम बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विरोध लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। मस्जिद परिसर के भीतर हुई इस सभा में लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात

इस पूरे मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.