School Closed Latest News: बंद रहेंगे इस जिले के 8वीं तक के सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया ये बड़ा फैसला
School Closed Latest News: बंद रहेंगे इस जिले के 8वीं तक के सभी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया ये बड़ा फैसला
School Closed Latest News | Photo Credit: IBC24
- मंडला जिले में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी
- तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने से प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी
- छुट्टी के दौरान शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे
मंडला: School Closed Latest News अप्रैल का महीना अब खत्म होने में एक दिन बचा है। जिसके बाद मई माह की शुरुआत होगी, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रही है।
जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
School Closed Latest News हालत को देखते हुए मंडला जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित (Mandla School Closed) कर दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव और लू के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया है।
शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिससे जिलेभर के स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगी। हालांकि अवकाश के दौरान शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस अवधि में शिक्षक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे। जिला प्रशासन के इस फैसले को विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर अहम कदम माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rajendra Bharti Granted Bail: पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को राहत.. हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत लेकिन बिना अदालती इजाजत नहीं कर सकेंगे ये काम..
- शह मात The Big Debate: चलै जब जाति का दांव.. बचै न एको मनमुटाव! लोधी समाज के मंच में दिखे दिग्गज, आखिर क्या था इस आयोजन का सियासी संदेश?
- Vande Bharat: पहले धर्म पूछा.. फिर चाकू घोंपा! केमिस्ट्री का टीचर.. नफरत का फॉर्मूला! जानिए आखिर कौन है गार्ड्स पर हमला करने वाला जैब अंसारी?

Facebook


