Reported By: Ankit Rajak
,Seoni Principal Farewell Video: शादी नहीं, सरकारी स्कूल की विदाई थी, दूल्हे की तरह घोड़े पर निकले प्राचार्य, बैंड-बाजे की धुन पर जमकर थिरके छात्र और ग्रामीण..देखें वायरल वीडियो Photo Creadit: IBC24 File
सिवनी/एमपी। Seoni Principal Farewell Video: अक्सर बैंड-बाजा और डांस किसी शादी या बारात में देखने को मिलता है, लेकिन एमपी के सिवनी जिले में यह नज़ारा एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य की विदाई में देखने को मिला। शासकीय हाईस्कूल बांकी के सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को ऐसी सम्मानजनक विदाई दी गई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
Seoni Principal Farewell Video बैंड-बाजे की धुन पर छात्र, अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण जमकर थिरके। इसके बाद प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में सम्मानपूर्वक विदाई यात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूल बरसाए गए और लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। वर्षों तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक के प्रति यह सम्मान देखकर माहौल भावुक भी हो गया। प्राचार्य का अभिभावकों सहित स्टॉफ ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राचार्य को नम आंखों से विदा किया। सिवनी से सामने आई यह तस्वीर बता रही है कि एक सच्चा शिक्षक सेवानिवृत्त जरूर होता है, लेकिन लोगों के दिलों से कभी विदा नहीं होता।
ये भी पढ़ें