MLA Rajneesh Singh Viral Video: शादी की बारात नहीं, कांग्रेस विधायक का जनसंपर्क! घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचे MLA साहब, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

MLA Rajneesh Singh Viral Video: शादी की बारात नहीं, कांग्रेस विधायक का जनसंपर्क! घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंचे MLA साहब, VIDEO देख आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Reported By: Ankit Rajak

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 12:45 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 12:52 PM IST

MLA Rajneesh Singh Viral Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • घोड़े पर सवार विधायक का जनसंपर्क
  • रजनीश सिंह की एंट्री से सियासत में हलचल
  • विधायक का VIDEO हुआ वायरल

सिवनी: MLA Rajneesh Singh Viral Video:  मध्य प्रदेश के सिवनी से सामने आई एक तस्वीर ने सियासत में हलचल मचा दी है। यह कोई शादी की बारात नहीं, बल्कि जनता के बीच उतरते एक विधायक का अनोखा और प्रतीकात्मक जनसंपर्क है। घोड़े पर सवार दिखाई दे रहे हैं सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह और यही वजह है कि यह तस्वीर पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गई है।

घोड़े पर सवार कांग्रेस विधायक का अनोखा जनसंपर्क (Rajneesh Singh Horse Ride Video)

MLA Rajneesh Singh Viral Video:  आपने शायद ही कभी किसी विधायक को इस अंदाज़ में जनसंपर्क करते देखा होगा। सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुंचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक गांव पहुंचे, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई जो सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क। घोड़े पर सवार विधायक को देखकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच पूरा माहौल जनसमर्थन में तब्दील हो गया। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने का एक प्रतीकात्मक प्रयास बताया जा रहा है।

गांव-गांव जनसंपर्क का अनोखा अंदाज़ (Seoni MLA Viral Video)

MLA Rajneesh Singh Viral Video:  जनसंपर्क के दौरान विधायक ने गांव में घूम-घूमकर लोगों की समस्याएं सुनीं, सुझाव लिए और ग्रामीण मुद्दों पर खुलकर संवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इतने नज़दीक और इतने आत्मीय अंदाज़ में देखा है। यह दृश्य साफ दर्शाता है कि यह दौरा औपचारिक नहीं बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच भरोसे की एक मजबूत कड़ी है।

यह भी पढ़ें

"Seoni Congress MLA Horse Rally" क्या है और यह क्यों चर्चा में है?

उत्तर: "Seoni Congress MLA Horse Rally" सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का अनोखा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जिसमें वे घोड़े पर सवार होकर गांव पहुंचे। यह प्रतीकात्मक और पारंपरिक जनसंपर्क होने के कारण चर्चा में है।

"Rajneesh Singh Public Outreach" के दौरान क्या खास देखने को मिला?

उत्तर: "Rajneesh Singh Public Outreach" में ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत, ढोल-नगाड़े, फूल-मालाएं और विधायक द्वारा गांव-गांव घूमकर सीधे लोगों की समस्याएं सुनना प्रमुख रहा।

"Keolari MLA News" से क्या राजनीतिक संदेश निकलता है?

उत्तर: "Keolari MLA News" यह संकेत देता है कि विधायक जनता से सीधा संवाद और पारंपरिक तरीकों से जुड़ाव बनाकर विश्वास मजबूत करना चाहते हैं।