Sex Racket Busted In Ashoknagar: शहर के इस इलाके में खुलेआम चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी घर के अंदर दबिश, इतने युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली 3 महिलाएं

Sex Racket Busted In Ashoknagar: अशोकनगर जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Sex Racket Busted In Ashoknagar: शहर के इस इलाके में खुलेआम चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी घर के अंदर दबिश, इतने युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली 3 महिलाएं

Sex Racket Busted In Ashoknagar /Image Credit: IBC24.in File Image

Modified Date: July 13, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: July 13, 2026 5:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अशोकनगर जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
  • पुलिस की टीम ने तीन महिलाओं और 5 युवकों को हिरासत में लिया है।
  • पुलिस ने मौके से 2.10 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।

Sex Racket Busted In Ashoknagar: अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने शहर के एक रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं और 5 युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौआन पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और 2.10 लाख रुपए जब्त किए हैं।

तीन महिला और पांच युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस टीम को लंबे समय से रिहायशी इलाके के मकान में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की सूचना मिल रही थी। (Sex Racket Busted In Ashoknagar) लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान मकान से तीन महिलाएं और पांच युवक मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

Sex Racket Busted In Ashoknagar: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2.10 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। कोतवाली थाना पुलिस ने सभी संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.