Samsung Galaxy M47 5G Price Hike: लॉन्च के सिर्फ 8 दिन बाद Samsung ने खेला बड़ा दांव! Galaxy M47 5G अचानक हुआ 8,000 रुपये महंगा, जानें क्या है वजह?

Samsung Galaxy M47 5G Price Hike: सैमसंग का यह स्मार्टफोन 29 जून को लॉन्च हुआ था। लेकिन लॉन्च के सिर्फ 8 दिन बाद ही इसकी कीमत में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। अब यह फोन नई कीमत के साथ Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M47 5G Price Hike: लॉन्च के सिर्फ 8 दिन बाद Samsung ने खेला बड़ा दांव! Galaxy M47 5G अचानक हुआ 8,000 रुपये महंगा, जानें क्या है वजह?

(Samsung Galaxy M47 5G Price Hike/ Image Credit: Samsung)

Modified Date: July 13, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: July 13, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लॉन्च के 8 दिन बाद Galaxy M47 5G की कीमत बढ़ी।
  • फोन अब 8,000 रुपये तक महंगा हो गया है।
  • इसमें 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M47 5G Price Hike: Samsung ने हाल ही में अपनी M सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च किया था। अब इस फोन की कीमत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने लॉन्च के सिर्फ 8 दिन बाद ही फोन की कीमतों में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह स्मार्टफोन 29 जून 2026 को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो गई है।

सभी वेरिएंट की कीमत में हुआ इजाफा

Galaxy M47 5G के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल पहले 25,999 रुपये में उपलब्ध था जो अब 32,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है, जो पहले 33,999 रुपये थी। नई कीमत के साथ फोन Samsung की वेबसाइट और Amazon पर लिस्ट है।

Galaxy M47 5G के शानदार फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 710 GPU दिया गया है।

कैमरा और बैटरी भी है खास

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस कीमत में इसका मुकाबला Vivo, Oppo और Redmi के स्मार्टफोन्स से होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।