Sheopur Kotwar Attack Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Attack Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Attack Video: जनगणना करने गए कोटवार पर हमला, इस बात पर लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sheopur Kotwar Attack Video/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्योपुर में जनगणना के दौरान कोटवार पर जानलेवा हमला
  • लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से बेरहमी से पिटाई
  • वायरल वीडियो से इलाके में दहशत का माहौल

Sheopur Kotwar Attack Video: श्योपुर जिले के चिलवानी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक कोटवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शासकीय जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच यह हमला (Sheopur Kotwar Attack Video)  किया गया है।

कुल्हाड़ी से भी वार किए (Sheopur Kotwar Se Marpit Video)

जानकारी के मुताबिक, कोटवार (Sheopur Kotwar Attack Video) मातादीन शाक्य गांव में जनगणना के कार्य से पहुंचे थे। तभी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर फिल्मी स्टाइल में अचानक हमला बोल दिया। हमलावर यादव समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। जिन्होंने लाठी डंडों के साथ-साथ कुल्हाड़ी से भी वार किए। पहले तो चार लोगों ने कोटवार को पकड़ा फिर 2 आरोपी लाठी ओर कुल्हाड़ी से मारते रहे। जब कोटवार छूटकर भगा तो एक चबूतरे पर कुल्हाड़ी और डंडों से जब तक वह अधमरा नही हुआ तब तक मारपीट करते रहे।

वीडियो तेजी से वायरल (Sheopur Kotwar Se Marpit Video)

वही अब घटना का वीडियो (Sheopur Kotwar Attack Video) भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कोटवार पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में कोटवार मातादीन शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चिलवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.