दुनिया को भी पता चले ‘रमा’ से बेवफाई का अंजाम, एक हाथ में मोबाइल..और दूसरे में चप्पल, प्रेमिका ने वीडियो शूट कराकर किया वायरल

जी हां, प्यार के इन परिंदों की मोहब्बत खूब परवान चढ़ी... फिर बेवफाई के आरोपों से दिलों के अहसास कुछ ऐसे मरे कि कभी गले का हार होने वाले हाथों में चप्पल आ गई...

Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 31, 2021 3:08 am IST

Latest MP news hindi

शिवपुरी।  इश्क़ में होते हैं सितम चार… दिल, दर्द, दवा, दुआ… बस, फिर खेल खत्म यार… मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मोहब्बत की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है… जिसमें सब कुछ है। इश्क, आशिकी, बेवफाई और बदला… लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल शूट भी हुआ। महबूबा और आशिक की एक पार्क में मुलाकात की पूरी कहानी… जरा आप भी देखिए।

Read More News: ओपन स्कूल 12वीं के नतीजे घोषित, 52 हजार 304 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास, लड़कों ने मारी बाजी

Latest MP news hindi

शहर शिवपुरी… पिछोर नगर के मोती सागर का सूना पार्क… लोहे की बेंच… बेंच पर सिर झुकाए एक आशिक बैठा हुआ था, इसके गले में सफेद और हाथ में हरा रुमाल था, इसके ठीक बगल में उसकी महबूबा बैठी हुई थी, एक हाथ में मोबाइल… और दूसरे में चप्पल…

Read More News: कल से महंगा होगा ATM से पैसा निकालना, छुट्टी के दिन भी आएगी सैलरी-पेंशन, 1 अगस्त से क्या बदलेगा…जानें

अब कुछ-कुछ मामला आप समझ पा रहे होंगे… जी हां, प्यार के इन परिंदों की मोहब्बत खूब परवान चढ़ी… फिर बेवफाई के आरोपों से दिलों के अहसास कुछ ऐसे मरे कि कभी गले का हार होने वाले हाथों में चप्पल आ गई… लेकिन आशिक की आरती उतारने से पहले वो वीडियो बना रहे तीसरे शख्स से पूछती है कि… सब रेडी है न… फिर निकलता है आशिक के इश्क और आबरू का जनाजा…

Read More News: युवती को चलती कार से फेंकने के मामले में हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, उधर आरक्षक लाइन अटैच

जी हां, महबूबा को अपनी नाम का खुलासा करने में कोई ऐतराज नहीं। वो कह रही हैं कि जिसने उसकी पूरी जिंदगी तबाह करके रख दी है, उसे और पूरी दुनिया को पता चले कि रमा ने बेवफाई का कैसा बदला लिया है।

दिल के साथ मोहब्बत का गुरुर टूटा तो गुस्साई प्रेमिका के दिल से निकलती आह कह रही थी कि… दिल भी तोड़ा तो सलीके से न तोड़ा तुमने, बेवफाई के भी आदाब हुआ करते हैं… उधर महबूब की अदालत में चुपचाप सिर झुकाए आशिक के दिल से आवाज आ रही थी… मुझ पर तूने ही लगा दिया इल्जाम बेवफाई का… अदालत भी तेरी, गवाह भी तेरे और जज भी तू…


लेखक के बारे में