Shivpuri MLA Son Thar Case: ‘सत्ता के नशे’ में बेकाबू BJP विधायक के बेटे की ‘थार’.. स्कूली छात्राओं समेत 5 को मारी जोरदार टक्कर, बोला ‘लहरा रहे थे बाइक वाले’.. देखें Video

Ads

Shivpuri MLA Son Thar Accident Video: शिवपुरी में भाजपा विधायक के बेटे की थार ने छात्राओं समेत पांच को मारी टक्कर, वीडियो वायरल

  • Reported By: Shalu Goswami

    ,
  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 10:03 AM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 10:03 AM IST

Shivpuri MLA Son Thar Accident Video || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • विधायक पुत्र की थार ने छात्राओं समेत पांच लोगों को मारी टक्कर
  • बिना नंबर प्लेट तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का आरोप
  • हादसे के बाद आरोपी ने दी अजीब सफाई

शिवपुरी: मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधि भले ही जनसेवा में जुटे होने का दावा कर रहे हों, लेकिन उनके परिजनों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां भाजपा के एक सीटिंग एमएलए के बेटे की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पूरा मामला बेलगाम तरीके से सड़कों पर कार दौड़ाने और राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को टक्कर मारने का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।

क्या है बेकाबू ‘थार’ का यह मामला?

दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थार में नंबर भी नहीं, पर लिखा है MLA

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

घटना के बाद देने लगा सफाई

हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया

Q1. हादसा कहां हुआ था?

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में यह सड़क हादसा हुआ।

Q2. कितने लोग घायल हुए?

इस हादसे में छात्राओं समेत कुल पांच लोग घायल हुए।

Q3. आरोपी ने क्या सफाई दी?

उसने कहा बाइक सवार लहरा रहे थे, इसलिए हादसा हुआ।