Explosion in chemical plant
भोपालः Shivraj cabinet approves recruitment मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना को मंजूरी मिली है। इस योजना से 888 युवाओं को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही राशन दुकानों के कमीशन में भी बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार ने इसे 70 से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।
Shivraj cabinet approves recruitment इसके साथ ही नरवाई को रोजगार से जोड़ने के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। मत्स्य पालन से रोजगार को बढ़ाने 100 करोड़ रु की मंजूरी मिली है।
मेडिकल कॉलेजों में सिविल विंग को अलग किया गया
सिविल सर्जन सिर्फ मेडिकल संबंधी कार्य देखेंगे
221 नए तकनीकी पदों की मंजूरी
कई और सरकारी संपत्ति के क्रय को मंजूरी
23 CM राइस स्कूलों को 678 करोड़ मंजूर
रीवा की हवाई पट्टी के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी
MP भवन विकास निगम में 198 पदों की स्वीकृति