भोपालःShivraj cabinet meeting शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। CM शिवराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए। कोरोना संक्रमित होने की वजह से सीएम शिवराज इस बैठक में वर्चुअली जुड़े। कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद अहम निर्णयों की जानकारी दी।
Shivraj cabinet meeting उन्होंने बताया कि अब बैठक में PEB के नाम को बदल कर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग करने का फैसला लिया गया है। अब यह यह सामान्य प्रशासन के अंतर्गत कार्य करेगा। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा बोर्ड में उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने का निर्णय लिया गया है।
Read more : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, 38 दोषियों को फांसी की सजा, 11 को आजीवन कारावास
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया है। घुड़सवार फराज खान को जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए 50 लाख प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।